Pilibhit News: विवाहिता को जलाकर मारने के लिए पेट्रोल डाला
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:15 AM IST
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला अशरफ खां की रहने वाली विवाहिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने जलाकर मारने के लिए उसके ऊपर पेट्रोल डाल दिया। आग लगाने से पहले ही वह भागकर कोतवाली पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर के मोहल्ला शेर मोहम्मद की रहने वाली नगमा पुत्री जाहिद का निकाह 30 अप्रैल को शहर के ही मोहल्ला अशरफ खां निवासी नदीम से हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। 27 दिनों से नगमा अपने मायके में रह रही थी। बृहस्पतिवार को वह अपनी ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने एकराय होकर उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया।
नगम का कहना है कि ससुराल वाले आग लगा पाते उससे पहले ही वह भागकर कोतवाली पहुंच गई और पुलिस को घटना की तहरीर दी। कोतवाली निरीक्षक नरेश त्यागी ने बताया है कि मामले में तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।