Pilibhit News: प्रतियोगिताओं में रुचि, प्रीति, मीनाक्षी व कल्पना ने मारी बाजी

पूरनपुर में इनर व्हील क्लब के कार्यक्रम में मौजूद सदस्य व अन्य महिलाएं । संवाद
पूरनपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ पूरनपुर ग्लोरी का वार्षिकोत्सव और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह सोमवार को मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं। इनमें रुचि, प्रीति, मीनाक्षी और कल्पना ने बाजी मारी।
नगर के एक होटल में हुए कार्यक्रम में मटकी और बांसुरी सज्जा प्रतियोगिता हुई। क्लब की अध्यक्ष सीमा गुप्ता और चार्टर अध्यक्ष सलोनी गुप्ता ने लड्डू गोपाल के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एक मिनट गेम में रुचि खन्ना और प्रीति अग्रवाल ने बाजी मारी। मटकी सज्जा में मीनाक्षी खन्ना और बांसुरी सज्जा में कल्पना गुप्ता विजयी रहीं।
केक काटकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इसके बाद क्लब की सदस्यों ने भजनों की धुनों पर नृत्य किया। इस दौरान पूनम गुप्ता, मीना रस्तोगी, रुचि खन्ना, पूनम कपूर, रिंकी गुप्ता, प्रगति गुप्ता, अंजू मिश्रा, संगीता गुप्ता, शशि खंडेलवाल आदि मौजूद रहीं। संवाद