Pilibhit News: जैविक कृषि मेला में प्रगतिशील किसानों ने साझा किए अनुभव
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:52 PM IST
पीलीभीत। कृषि विभाग की ओर से शुक्रवार को जनपद स्तरीय जैविक मेला का आयोजन गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने किसानों के द्वारा उत्पादित जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
कार्यक्रम में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए वैज्ञानिक, कृषि विभाग के अधिकारी एवं जनपद के प्रगतिशील कृषकों ने अपने अनुभव व जैविक खेती के वैज्ञानिक पहलुओं को किसानों के बीच साझा किए। मंत्री ने किसानों को जैविक खेते से होने वाले फायदों को विस्तार से समझाया एवं किसानों से जैविक खेती करने की अपील की। विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानंद ने कोराना कालखंड में जैविक उत्पादों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और किसानों को पराली न जलाने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डा. एसएस. ढाका, जिला कृषि अधिकारी डॉ. विनोद यादव, कृषि रक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर, जिला उद्यान अधिकारी आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद

