पीलीभीत

Pilibhit News: सरकारी स्कूलों की भांति मान्यता प्राप्त स्कूलों को भी मिलें सुविधाएं

Connect News 24

Recognized schools should also get facilities like government schools.

विघायक स्वामी प्रवक्ता नंद को ज्ञापन देते बेसिक ​​शिक्षा कल्याण समिति के सदस्य । स्रोत – बेसिक 

पीलीभीत। रविवार को बेसिक शिक्षा कल्याण समिति (प्राइवेट स्कूलों का संगठन) का एक प्रतिनिधि मंडल स्कूलों की समस्याओं को लेकर बरखेड़ा विधायक प्रवक्तानन्द से मिला। समिति ने स्कूल संचालन की समस्याओं के समाधान को लेकर ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में विद्यालय में आरटीई के तहत पढ़ने वाले छात्रों की फीस पूर्ति एक मुश्त भुगतान करने, यूडाइस नंबर जारी करने, पूर्व से संचालित मान्यता प्राप्त स्कूलों को नए शासनादेश से छूट दिए जाने की मांग की। साथ ही कहा गया कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को सरकार जो सुविधाएं उपलब्ध हैं वह सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों को भी दीं जाए। इसके अलावा अन्य कई मांगों को रखा गया है।

ज्ञापन देने वालों में राजेश पटेल, रामगोपाल वर्मा, किशन लाल मौर्य, रामदास गंगवार, राममूर्ति वर्मा, देवी दास वर्मा, प्रेमशंकर वर्मा, महेश कौशिक, अयोध्या प्रसाद, छत्रपाल भारती, यज्ञदेव मौर्य, हुकुम चन्द्र आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button