शाहजहाँपुर

Pilibhit News: रिटायर्ड शिक्षक को एंबुलेंस ने रौंदा, घायल को गाड़ी में डालकर ले गया चालक, हो गई मौत

Connect News 24

Retired teacher dies due to ambulance crashed him in Pilibhit

एंबुलेंस की टक्कर से रिटायर्ड शिक्षक की मौत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार एंबुलेंस ने रिटायर्ड शिक्षक को रौंद दिया। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक ने घायल को गाड़ी में डाल लिया और लेकर चला गया। सूचना मिलने पर शिक्षक के परिजनों ने एंबुलेंस का पीछा कर शाहजहांपुर के बंडा में उसे पकड़ लिया। एंबुलेंस से शिक्षक का शव बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि रास्ते में शिक्षक की मौत हो गई थी। पुलिस ने एंबुलेंस चालक को हिरासत में लिया है। 

जानकारी के मुताबिक बिलसंडा क्षेत्र के गांव पिपरगहना के मूल निवासी रिटायर शिक्षक दर्शन सिंह (65) कुछ वर्षों से नगर की मदन मोहन कॉलोनी में निवास कर रहे थे। मंगलवार की सुबह करीब 5:30 बजे वो बिलसंडा-बीसलपुर मार्ग पर टहल रहे थे। इसी दौरान पंजाब नंबर की निजी एंबुलेंस ने उनको पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वो गंभीर घायल हो गए। आरोप है कि एंबुलेंस चालक उनको अपनी गाड़ी में डालकर बंडा की ओर भाग निकला। 

ये भी पढ़ें- UP: ‘पता नहीं महाराज कब सीएम बन जाएं फिर हमारा क्या होगा’, समर्थकों ने साधु को टोका तो वरुण गांधी ने ली चुटकी

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button