Pilibhit News: भाषण में साहिल, क्विज में गुफरान और पोस्टर प्रतियोगिता में स्वाती ने मारी बाजी

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र छात्राएं । स्रोत -शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। एसएन इंटर कॉलेज में मंगलवार को सड़क सुरक्षा माह के तहत जनपद स्तरीय पोस्टर, भाषण और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के 18 कॉलेजों के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बच्चों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया।
भाषण प्रतियोगिता में मोहम्मद साहिल प्रथम, मोहिनी कश्यप और अंशिका द्वितीय, काम्या मिश्रा और निषित पाल तृतीय रहे। क्विज प्रतियोगिता में गुफरान प्रथम, दानिश और स्मृति द्वितीय, बहाउद्दीन व जैनुल तृतीय रहे। इसी तरह पोस्टर प्रतियोगिता में स्वाति मौर्या प्रथम, रेनू द्वितीय, कैप आदित्य कुमार द्वितीय रहे। जिलास्तर पर चयनित खिलाड़ियों को मंडलस्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया।