Pilibhit News: सेब और सब्जी का लिया नमूना जांच के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:04 AM IST
पीलीभीत। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से बाजार में मौजूद फल एवं सब्जी को कृत्रिम रूप से पकाने में प्रयोग किए जा रहे केमिकल को लेकर सोमवार को विशेष अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में तेज बहादुर सिंह, सतीश कुमार, प्रेम कुमार यादव, आनंत स्वरूप ने मंडी समिति पहुंचकर सब्जी विक्रेता रेहान के यहां से शिमला मिर्च का नमूना जांच के लिए लिया। अली फ्रूट कंपनी के यहां से सेब का नमूना जांच के लिए लिया गया। सब्जी विक्रेता नरेंद्र मौर्य के यहां से परवल, रेलवे स्टेशन पर अजय कुमार के यहां से करेला का नमूना जांच के लिए लिया गया। सलीम किराना के यहां से सरसों के तेल का नमूना जांच के लिए लिया गया है। सहायक आयुक्त शशांक त्रिपाठी ने बताया नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। संवाद

