पीलीभीत

Pilibhit News: शारदा नदी पर दूसरा पैंटून पुल भी होने लगा तैयार

Connect News 24

Second pontoon bridge on Sharda river also started getting ready

शारदा नदी पर बनाया जा रहा पेंटून पुल । स्रोत – लोक निर्माण

तीन पुल बनने के बाद ही शुरू हो सकेगा विधिवत आवागमन

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। शारदा नदी पर ट्रांस क्षेत्र के लोगों की आवाजाही के लिए एक पैंटून पुल बनने के बाद अब दूसरा पुल भी तैयार होने लगा है। काम ने तेजी पकड़ ली है। संभावना जताई जा रही है कि यह पुल भी जल्द बन जाएगा।

तय समय पर पेंटून पुल न बन पाने से धनाराघाट से नावों का संचालन शुरू किया गया था। नावों से आवाजाही शुरू होने के बाद भी लोगों की समस्याएं कम नहीं हुईं। इसके बाद जब पुल की मंजूरी मिली तो लोक निर्माण विभाग की ओर से काम को शुरू कराया गया।

इसके तहत पहला पैंटून पुल तैयार कर आवाजाही को शुरू कर दिया गया। अब दूसरे पुल के लिए काम शुरू कराते हुए ठेकेदार को काम में तेजी लाने के लिए कहा गया। इस समय शारदा नदी पर दूसरे पुल को बनाया जा रहा है।

जेई अनूप कुमार ने बताया दूसरे पुल का काम आधे से अधिक हो गया है। इसे भी अगले दो चार दिन में पूरा लिया जाएगा। इसके बाद तीसरा पुल बनाया जाएगा। इस माह के अंत तक पुल से आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।

00

कबीरगंज घाट से शुरू हुआ नाव का संचालन

धनाराघाट से नाव का संचालन होने के बाद अब एक दिन पहले से नार्थखीरी की ओर से कबीरगंज घाट का ठेका होने के बाद नाव का संचालन शुरू कराया गया है। इस घाट से नाव का संचालन शुरू होने से ट्रांस क्षेत्र के गांव राणाप्रतापनगर, नहरोसा, श्रीनगर, कबीरगंज आदि गांवों के लोगों को धनाराघाट तक नहीं जाना होगा। यह लोग सीधे इसी घाट से नाव से ढक्काचांट और राहुल नगर के रास्ते पूरनपुर पहुंच सकेंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button