Pilibhit News: दाल में महंगाई का तड़का, मसाले भी गरम

एक दुकान पर ब्रिकी को रखी दाले । संवाद
– अरहर में 40, उर्द में 10 तो चला 30 रुपये हुआ महंगा
– अच्छी गुणवत्ता के छोले के दाम एक माह में बढ़ गए 60 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। सब्जी के भाव जैसे-तैसे कुछ कम हुए तो दाल, चना और मसालों पर महंगाई का रंग चढ़ गया। छोले भी आम आदमी की पहुंच से दूर होता दिखाई दे रहा है। चना भी लगातार महंगा हो रहा है। अरहर की दाल 150-160 रुपये किलो हो गई। इससे गृहणियों का बजट बिगड़ने लगा है।
पिछले कई दिनों से सब्जियों के दाम आसमान छू रहे थे। इसमें भी टमाटर तो बहुत ही भाव खा रहा था। अब टमाटर के भाव कम हुए तो दालों के भाव बढ़ रहे हैं। दाल और मसालों के भाव ने एक माह में काफी तेजी पकड़ ली। मसालों के साथ ही दाल, बेसन, चना और छोले के भाव तेजी के साथ बढ़े हैं।
एक माह के भीतर ही इनके दामों में 20 से 80 रुपये की बढ़ाेतरी हो चुकी है। इसके साथ ही सौंफ, जीरा, कालीमिर्च लाल सूखी मिर्च के भाव में भी बढ़ोतरी हुई है। सबसे अधिक भाव सफेद इलायची और लौंग में बढे हैं। सफेद इलायची अब 2200 रुपये तो लोंग 1100 रुपये प्रति किलो हो गई है।
यह हैं भाव
दाल भाव पहले अब
अरहर 120 160
मसूर 90 100
उर्द 120 130 से 135
मूंग 100 120
छोले सफेद 120 180
काला चना 60 80 से 90
जीरा 400 700 से 800
कालीमिर्च 700 800
सौंफ 260 400
लालमिर्च साबुत 270 300
सफेद इलायची 1400 2200
लौंग 800 1100
दालों के साथ ही मसालों पर बीते एक माह से भाव लगातार बढ़ रहे हैं। कुछ दालों पर बीस से तीस तो किसी पर सीधे 50 से 60 रुपये बढे हैं। मसालों पर खासी बढो़त्तरी हुई है। मंहगाई के कारण खपत भी कम हो रही है।- नवीन, किराना व्यापारी

