Pilibhit News: एकाग्रता, निरंतरता और सकारात्मक सोच से मिलती है सफलता

अमर उजाला के करियर कांउसलिग को संबोधित करते डिप्टी कमिश्नर उघोग आत्मदेव शर्मा । संवाद
पूरनपुर। उपायुक्त उद्योग आत्मदेव शर्मा ने कहा कि लक्ष्य तय करके सकारात्मक सोच के साथ उसकी प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलती है। इसमें एकाग्रता और निरंतरता की भी अहम भूमिका रहती है। अगर आप अजीविका के साथ दूसरों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल पाते हैं, तब समझें कि वास्तविक सफलता मिली है।
आत्मदेव शर्मा बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कॅरियर काउंसलिंग वर्कशॉप में विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बगैर लक्ष्य तय किए सफलता नहीं मिलती। हर किसी में कुछ बनने की इच्छा होती है, मगर भटकने और नकारात्मक सोच से परिणाम नहीं मिलता। लक्ष्य के साथ सकारात्मक सोच होनी चाहिए। कई दफा पहली बार में सफलता हाथ नहीं आती। ऐसे में निराशा न हों सकारात्मक सोच रखें।
उन्होंने व्यापार के बारे में कहा कि आधुनिकता की दौड़ में उद्योग लगाने में रुपये के साथ आइडिया भी जरूरी है। ब्रांडिंग का दौर है। ब्रांडिंग अच्छी होगी तब दाम भी अच्छे मिलेंगे। उद्योग विभाग की ओर से विभिन्न व्यापारिक कार्यों के लिए प्रशिक्षण दिलाने का प्रावधान होने की जानकारी दी। जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक शुक्ला ने कहा कि लक्ष्य के साथ उसे पाने के लिए दृढ़ संकल्प, एकाग्रता, निरंतरता जरूरी है। सपने सभी देखते हैं, लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम करना होता है।
प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि कॅरियर काउंसलिंग वर्कशॉप में दिए गए टिप्स बच्चों के लिए सफलता में सहायक होंगे। शुरुआत में हर क्षेत्र में कठिनाई होती है। कठिनाइयों का सामना कर आगे बढ़ने की सोच जारी रखनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पिंदर सिंह ने किया। इस दौरान डॉ. वीके शर्मा, डॉॅ. अरविंद दीक्षित, डॉ. अर्निका दीक्षित, डॉ. रंजना सिंह, डॉ. मधुर मिश्रा आदि स्टाफ मौजूद था।
००००००
फोटो २१ पीबीटीपी २०
कुछ हासिल करने के लिए पहले लक्ष्य बनाना चाहिए। इसके बाद कड़ी मेहनत, एकाग्रता से ही सफलता मिलती है। काउंसलिंग में इसकी जानकारी मिली। – आरती वर्मा
००००००
फोटो २१ पीबीटीपी २१
भविष्य बनाने के लिए क्या करना चाहिए। कैसे सफलता मिलेगी आदि की जानकारी कॅरियर कांउसलिंग मेंं मिली। इन पर अमल करूंगी। – निशा यादव
००००००
फोटो २१ पीबीटीपी २२
सफलता पाने के लिए लक्ष्य तय करना जरूरी है। किस क्षेत्र में जाना है और क्या करना है। कैसे तैयारी करें और किन बातों का ध्यान रखें, इसकी जानकारी काउंसलिंग में मिली है। – शालिनी
०००००
फोटो २१ पीबीटीपी २३
शिक्षा के बाद नौकरी या व्यापार के लिए क्या-क्या जरूरी है। सफलता कैसे मिलेगी। कॅरियर काउंसलिंग में यह टिप्स मिले। जिनका पालन कर आगे की तैयारी करूंगा। -नरेश कुमार