पीलीभीत

Pilibhit News: तहसीलदार ने तीन गांवों में पहुंंचकर बुझवाई पराली

Connect News 24

नहीं रुक रही पराली जलाने की घटनाएं

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। प्रतिबंध के बाद भी खेतों में धान काटने के बाद पराली जलाने की घटनाएं नहीं रुक रही है। मंगलवार को पराली में आग लगाने की सूचना पर तीन गांवों में पहुंचकर तहसीलदार ने पराली में लगी आग बुझवाई। साथ ही दोबारा पराली जलाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

क्षेत्र में चेतावनी देने के बाद गांव मुझा के एक किसान नेता ने अपने खेतों से धान कटवाने के बाद पराली में आग लगाई थी। इसके बाद क्षेत्र में पराली जलाने की घटनाओं का सिलसिला शुरू हो गया।

पराली न जले इसके लिए कृषि विभाग के अलावा अन्य विभागों के अफसर, कर्मचारी गांवों में घूमकर किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान की जानकारी दे रहे है।

इसके बाद भी कई गांव में पराली जलाने की सूचनाओं पर अफसरों ने मौके पर पहुंचकर उसे बुझवाया। मगर इसके बाद भी पराली जलाने की घटनाएं नहीं रुक रही है। मंगलवार को तहसीलदार हबीब उर रहमान अंसारी ने गांव सुंदरपुर, खमरिया पट्टी, सिरसा गांव में पराली जलाने की सूचना पर पहुंचकर जल रही पराली को बुझवाया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button