पीलीभीत

Pilibhit News: सांड़ ने बुजुर्ग महिला को पटककर मार डाला

Connect News 24

बीसलपुर। अखौली गांव में बृहस्पतिवार देर रात खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रही बुजुर्ग महिला को पटक-पटककर मार डाला। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सांड़ को भगाया। इससे पहले की घरवाले घायल महिला को अस्पताल ले जाते उसने दम तोड़ दिया।

पीड़ित लल्लन बाबू पांडेय ने बताया कि उनकी पत्नी सावित्री देवी (70) बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद दरवाजे पर टहल रही थीं। इसी बीच पीछे से आए सांड ने उन्हें सींगों में फंसाकर पटक दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गईं। सावित्री की चीखपुकार सुनकर जब तक घरवाले पहुंचे सांड़ उन्हें पटक-पटककर गंभीर घायल कर चुका था। ग्रामीणों ने सांड़ को बमुश्किल खदेड़ा। इसके बाद सावित्री देवी को अस्पताल ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था करने लगे। जब तक वाहन की व्यवस्था हो पाई तब तक सावित्री ने दम तोड़ दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button