Schools

Punjab Board दसवीं का रिजल्ट जारी, इन आसान स्टेप्स से कर सकते हैं चेक

Connect News 24

Punjab Board PSEB Class 10th Result 2023 Declared: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने क्लास दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की पंजाब बोर्ड की दसवीं की परीक्षा दी हो, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – pseb.ac.in. इस साल करीब 3 लाख स्टूडेंट्स ने पीएसईबी दसवीं की परीक्षा दी थी, जिसके नतीजे आज जारी किए गए हैं. हालांकि छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा. अभी रिजल्ट लिंक एक्टिव नहीं हुआ है. लिंक कुछ देर बाद एक्टिव किया जाएगा. अभी केवल पास प्रतिशत जैसी दूसरी जानकारियां दी गई हैं. इस साल कुल 97.56% छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं.

इन आसान स्टेप्स से चेक कर सकते हैं रिजल्ट

  • पंजाब बोर्ड दसवीं का परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी pseb.ac.in पर.
  • यहां होमपेज पर Punjab Board 10th Result 2023 नाम का लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा जिस पर आपको अपने डिटेल डालने होंगे.
  • डिटेल डालें और सबमिट कर दें.
  • इतना करते ही आपके नतीजे कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
  • यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें.
  • ये हार्डकॉपी आगे आपके काम आ सकती है.

कैसे रहे थे पिछले साल के नतीजे

बता दें कि पंजाब बोर्ड क्लास दसवीं की परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 20 अप्रैल 2023 के बीच किया गया था. एग्जाम सिंगल शिफ्ट में सुबह दस बजे से दोपहर 1.15 बजे के बीच आयोजित हुए थे.

अगर पिछले साल के रिजल्ट की बात करें तो पिछले साल पीएसईबी दसवीं के नतीजे 97.94 प्रतिशत गए थे. इनमें भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था. लड़कियों का कुल पास प्रतिशत जहां 99.35 फीसदा था, वहीं लड़कों का कुल पास प्रतिशत 98.83 फीसदी गया था. कुल 3,11,545 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था, इनमें से कुल 3,08,627 स्टूडेंट्स ने एग्जाम पास किया था.

यह भी पढ़ें: डिप्टी जेलर ने पास की UPSC परीक्षा, दादा करते थे मिट्टी के बर्तन बनाने का काम 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button