पीलीभीत

Pilibhit News: उत्तराखंड में खड़ी थी गाड़ी, पीलीभीत में यातायात पुलिस ने काट दिया चालान, मालिक हैरान

Connect News 24

pilibhit traffic police issued challan but car was parked in Uttarakhand

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पीलीभीत में यातायात पुलिस का अजब कारनामा सामने आया है। उत्तराखंड के एक युवक का कहना है कि उसकी बोलेरो गाड़ी रुद्रपुर में खड़ी थी, जबकि पीलीभीत की यातायात पुलिस ने गाड़ी का चालान कर दिया। जब उसके मोबाइल पर चालाना का मैसेज आया तब उसे जानकारी हो सकी। युवक ने सीओ ट्रैफिक से मामले की शिकायत की है।

उत्तराखंड के जनपद ऊधमसिंहनगर के गांव बंडिया निवासी धर्मेंद्र कुमार ने सीओ ट्रैफिक से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी बोलेरो मैक्स गाड़ी ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर स्थित बेल्टेक पैकेजिंग कंपनी में ठेके पर लगी हुई है। पीलीभीत यातायात पुलिस द्वारा बोलेरो का चालान 12 दिसंबर की शाम लगभग पौने छह बजे गुलडिया भिंडारा में किया गया। जबकि चालान के समय गाड़ी रुद्रपुर स्थित कंपनी में ही खड़ी थी। 

उसके पास इसके सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद हैं। पीलीभीत यातायात पुलिस द्वारा भेजे गए चालान के मैसेज से जानकारी में आया कि यातायात नियम के उल्लंघन के मामले में बोलेरो का चालान किया गया है। चालान में जिस गाड़ी का फोटो दिखाया गया है। वह उसकी नहीं है। पत्र में मामले की जांच कराकर चालान निरस्त कराने की मांग की गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button