पीलीभीत

Pilibhit News: जंगल मार्ग पर लंगड़ाता दिखा बाघ, निगरानी शुरू

Connect News 24

Tiger seen limping on forest road, surveillance started

जंगल मार्ग पर लंगड़ाकर चलता बाघ । स्रोत- वीडियो ग्रैब

कलीनगर। माधोटांडा-खटीमा मार्ग पर महोफ रेंज के जंगल मार्ग पर लंगड़ाते हुए बाघ की चहलकदमी का वीडियो वायरल होने के बाद अफसर गंभीर हुए। डिप्टी डायरेक्टर ने हकीकत को परखने के लिए क्षेत्र में कैमरे लगाकर निगरानी के निर्देश दिए हैं। वीडियो में बाघ के आगे के दाएं पैर में परेशानी होने की बात सामने आ रही है। हालांकि पीटीआर प्रशासन का दावा है कि पशु चिकित्सक ने इसको सामान्य प्रक्रिया ही बताया है।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों की मौजूदगी बढ़ी है। जंगल के अलावा रिहायशी इलाकों में भी बाघ घूमते दिखाई दे रहे हैं। बाघों के वीडियो भी लगातार वायरल हो रहे हैं। शनिवार को वायरल हुए बाघ की चहलकदमी के वीडियो ने विभाग की परेशानी बढ़ा दी। वायरल वीडियो माधोटांडा -खटीमा जंगल मार्ग का बताया जा रहा है। इसमें बाघ जंगल से निकलकर मार्ग पर चहलकदमी करता दिखाई दे रहा है। चहलकदमी के दौरान बाघ आगे के दाएं पैर से लंगड़ाकर चल रहा है। 15 मिनट की वीडियो में बाघ लगातार लंगड़ाकर चलता दिखाई दे रहा। ऐसे में पैर में परेशानी होने की बात सामने आ रही है। डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने वीडियो का संज्ञान लिया। अफसरों का दावा है कि पीटीआर के पशु चिकित्सक ने इसको सामान्य बताया है, लेकिन फिर भी सुरक्षा के लिहाज से हकीकत को परखा जा रहा है। इसके लिए चहलकदमी वाले क्षेत्र में कैमरे लगवाए गए हैं।

वीडियो का संज्ञान लिया है। कैमरों की मदद से बाघ पर नजर रखी जा रही है। स्थिति को परखा जा रहा है।- नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर पीटीआर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button