पीलीभीत

Pilibhit News: आज आंधी के साथ बारिश की जताई जा रही संभावना

Connect News 24

Today there is a possibility of rain with thunderstorm

तपती दुपहरी में सिर ढककर गुजरती छात्राएं। संवाद

लू के थपेड़ों से जूझ रहे लोग, सड़कों पर सन्नाटा

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। चिलचिलाती धूप और गर्म हवा से जनजीवन अस्त-व्यस्त बना हुआ है। दस बजे के बाद ही लू के थपेड़ों से लोगों को जूझना पड़ रहा है। हालत यह है कि धूप और हवा के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार रात को आंधी और पानी की संभावना है। इससे आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आएगी।

बीते कई दिनों से गर्म हवा के चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त है। चिलचिलाती धूप के कारण लोगों का घर से निकलना भी दूभर हो रहा है। गर्मी का हाल यह है कि सुबह दस बजे तक सूर्य की तपिश ऐसी हो रही है कि लोग पैदल भी सड़क पर नहीं दिखाई देते। लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोग सिर को ढककर काम करने जा रहे है। शनिवार को हालांकि तापमान में थोड़ी गिरावट आई तो पारा 39 डिग्री सेल्सियस पर आकर ठहर गया।

00

रविवार को आ सकती है आंधी के साथ बारिश

वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया रविवार की शाम को आंधी के साथ बारिश की संभावना है। दोपहर बाद से बादल छा जाएंगे। आगामी तीन दिनों तक ऐसा मौसम बना रहेगा। इससे तापमान में और गिरावट आएगी। शनिवार को हवा का वेग कम होकर 22 किलोमीटर प्रति घंटा रहा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button