पीलीभीत

Pilibhit News: व्यापारियों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Connect News 24

Traders demonstrated against PWD

बीसलपुर के मानपुर चौराहे पर लोक निर्माण विभाग के विरोध मे प्रदर्शन करते व्यापार फैंस क्लब के का

बीसलपुर। व्यापार फैंस क्लब के पदाधिकारियों ने बिलसंडा रोड के मानपुर चौराहे पर जलभराव को लेकर बुधवार को लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

व्यापार फैंस क्लब के पदाधिकारी बुधवार को बिलसंडा रोड के मानपुर चौराहे पर एकत्र हुए और लोक निर्माण विभाग के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने लंबा समय बीत जाने पर भी मानपुर चौराहे पर जलभराव की समस्या का समाधान नहीं कराया है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस बाबत विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। समस्या का समाधान न होने से व्यापारियों में नाराजगी है। एक घंटे बाद कार्यकर्ताओं ने सप्ताह भर में समस्या का समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी देकर प्रदर्शन खत्म कर दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, ब्रजेश भोजवाल, देवपाल, वीरपाल गंगवार, सुबोध गंगवार, योगेंद्र गंगवार, सुनील कुमार, ब्रजमोहन, अशोक गंगवार आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button