पीलीभीत

Pilibhit News: निजी अस्पताल में युवक की मौत होने पर किया हंगामा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 30 Jul 2023 11:22 PM IST

पीलीभीत। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पंडरी खमरिया निवासी जुबैर अहमद की सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर परिजन ने जमकर हंगामा किया।

गांव पंडरी निवासी मुशर्रफ ने बताया कि उनके भाई जुबैर बरेली के भुता स्थित मस्जिद में इमाम थे। कुछ दिन पूर्व वह गांव पंडरी खमरिया आए थे। रविवार को अचानक उनके सीने में दर्द उठा। परिजनों ने उन्हें शहर के गांधी स्टेडियम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज शुरू होने के बाद भी उनकी हालत बिगड़ती चली गई। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो परिजनों ने मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button