पीलीभीत

Pilibhit News: जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद महिला की मौत, हंगामा

Connect News 24

Woman dies after giving birth to twins, uproar

देवकी देवी।

– महिला अस्पताल के स्टाफ व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप

– शव का पोस्टमार्टम कराने से कर दिया इन्कार

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। प्रसव कराने आई महिला की अस्पताल में जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद हालत बिगड़ गई, बाद में कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार वालों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया।

बरखेड़ा क्षेत्र के गांव भूड़ा निवासी हरिओम ने बताया कि उनकी भाभी देवकी देवी (25 ) पत्नी तिलकराम को बृहस्पतिवार को प्रसव पीड़ा हुई थी। इसके बाद वह लोग उसे जिला महिला अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां उसने जुड़वां लड़कों का जन्म दिया। थोड़ी देर के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद डॉक्टरों और स्टाफ ने महिला को देखा। देखने के कुछ देर बाद ही महिला की मौत हो गई।

इसके बाद परिवार वालों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवारवालों को जैसे-तैसे शांत कराया। पुलिस ने देर रात शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सुबह परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को परिवार वालों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि विवाहिता की तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। महिला की यह पहली डिलीवरी हुई थी। दोनों बच्चे ठीक हैं।

देवकी देवी।

देवकी देवी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button