पीलीभीत

Pilibhit News: भतीजे को बचाने के प्रयास में डूबा उत्तराखंड का युवक

Connect News 24

– दो माह पहले ही हुई थी शादी, आया हुआ था ससुराल में

संवाद न्यूज एजेंसी

अमरिया। थाना क्षेत्र के ड्यूनी डाम के पास नहाते समय एक युवक की नदी में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उत्तराखंड के थाना सितारगंज के शक्ति फार्म गोविंद नगर निवासी 19 वर्षीय मोहन राय एक सप्ताह पूर्व न्यूरिया थाना क्षेत्र के जोशी कॉलोनी में अपनी ससुराल आया हुआ था। शनिवार दोपहर बाद अपने भतीजे छोटू एवं गांव के कुछ अन्य युवकों के साथ ड्यूनी डाम पर घूमने के लिए गया। सभी लोग देवहा नदी में नहाने लगे। मोहन का भतीजा छोटू नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मोहन राय भतीजे को बचाने के लिए गहरे पानी में उतर गया। भतीजा तो डूबने से बच गया, लेकिन मोहन राय गहरे पानी में डूब गया। साथ में आए लोगों ने युवक को पानी के बीच खोजने की काफी कोशिश की लेकिन मोहन राय को नहीं बचा सके। युवक के डूबने की खबर गांव में पहुंची तो सैकड़ों लोग नदी पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंच कर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक के शव को बाहर निकाला। मोहन राय की दो माह पूर्व शादी हुई थी। युवक की अचानक मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button