PM Kisan Yojana: बरेली मंडल के 2.65 लाख किसानों की सम्मान निधि रुकी, जरूर करा लें ये काम, तब जारी होगी किस्त

PM Kisan Samman Nidhi (Demo Pic)
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 15वीं किस्त जारी हो गई है। बरेली मंडल में तमाम अभियानों के बाद भी जिन किसानों की ई-केवाईसी नहीं हुई है, उनकी निधि खाते में नहीं भेजी गई। कृषि विभाग अब ई-केवाईसी के लिए फिर से अभियान चलाएगा।
प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत 15 नवंबर को देश के आठ करोड़ किसानों के लिए सम्मान निधि जारी की गई है। बरेली मंडल में भी 12,21,601 किसानों को पात्र पाया गया। इनके खाते में सम्मान निधि पहुंच गई है, लेकिन मंडल के 2,65,389 किसानों को ई-केवाईसी न होने की वजह से सम्मान निधि की 15वीं किस्त नहीं मिली। संयुक्त निदेशक कृषि डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि अब प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिविर लगाया जाएगा ताकि कोई भी पात्र किसान सम्मान निधि से वंचित न रहे।
यह है स्थिति
जिला इनको मिली 15वीं किस्त इतने किसान वंचित
बदायूं 3,09,742 75,857
शाहजहांपुर 3,02,609 73,273
बरेली 3,55,564 74,159
पीलीभीत 2,34,686 42,100