बरेली

बरेली में पिट गई पुलिस: आरोपी को थाने से छुड़ाने की कोशिश, रोकने पर महिला पुलिसकर्मी की पीटा

Connect News 24

Relatives of accused Entered Police Station and beat up female police In Bareilly

थाने में घुसकर महिला पुलिसकर्मी को पीटा
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के शीशगढ़ थाने से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक आरोपी के परिजनों ने रविवार को शीशगढ़ थाने में घुसकर उसे छुड़ाने का प्रयास किया। रोकने पर महिला पुलिसकर्मी की पिटाई लगा दी। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार महिलाओं सहित छह आरोपियों को जेल भेजा है।

20 मार्च को कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने सब्बू पर नाबालिग बेटी को ले जाने का आरोप लगाते हुए आरोपी और उसके परिवार के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। लड़की को तलाश कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आरोपी अब तक फरार था। रविवार को पुलिस सब्बू को हाजी दूल्हा बेग इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर थाने ले गई।

सूचना पर परिजन भी थाने पहुंच गए। गाली-गलौज करते हुए उन्होंने आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया। संतरी पहरे पर मौजूद महिला कांस्टेबल निशा ने रोकने का प्रयास किया तो साथ आई महिलाओं ने उसे भी पीट दिया। मारपीट में उसकी वर्दी फट गई। शरीर में कई जगह चोटें आईं। हंगामा होता देख थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर आरोपियों को भागने से रोका। 

हंगामा कर रही महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया। इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि आरोपी सब्बू सहित महिला पुलिसकर्मी से मारपीट के आरोप में कुल छह लोगों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button