मनोरंजन

बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में पूजा भट्ट के पास था फोन? एक्ट्रेस बोलीं- ये सोशल मीडिया डिटॉक्स रहा

Connect News 24

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 का ग्रैंड फिनाले 14 अगस्त को हुआ. एल्विश यादव, जिन्होंने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी वो शो के विनर बने. घर में पूजा भट्ट भी नजर आई थीं. वो टॉप 5 में पहुंची थीं. पूजा की जर्नी काफी शानदार रही. बीच में पूजा को लेकर ये भी अफवाहें थीं कि उनके पास घर में फोन हैं.

सोशल मीडिया पर कुछ क्लिप वायरल हुई थीं जिनमें पूजा भट्ट के पास फोन रखा था. वहीं एक क्लिप में पूजा भट्ट और एल्विश भी फोन के बारे में बात करते दिखे थे. इसके बाद से ये अफवाहें रही कि शो बायस्ड है. खैर, अब घर से बाहर निकलकर पूजा ने इन सब खबरों पर रिएक्ट किया है. उन्होंने फोन की सच्चाई भी बताई.

पूजा भट्ट ने खोला राज

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में घर के अंदर फोन वाली अफवाह पर पूजा भट्ट ने कहा, ‘ये बकवास है. फोन कौनसा फोन और ये आया कहां से. ये मेरे और एल्विश के बीच का मजाक था. वो मुझे टीज कर रहा था कि मैं अक्सर वॉशरूम जाती हूं क्योंकि मेरे पास सैटेलाइट फोन है. ये हमारे बीच मजाक हो रहा था. बिग बॉस मेरे लिए सोशल मीडिया डिटॉक्स रहा. मैंने अभी तक मेरा फोन नहीं देखा है. मैं इंटरव्यूज देने में बिजी हूं.’

आगे उन्होंने कहा, ‘मैं उस समय से हूं जब हमारे पास मोबाइल फोन नहीं थे, फिर भी हम समय पर सेट पर पहुंच जाते थे. फिर भी हमारे रिश्ते चलते थे. मैंने मनीषा रानी से कहा था कि ये फ्लर्टिंग गेम नया नहीं है. हमने बहुत फ्लर्ट किया है और जो लोग फ्लर्टिंग के बारे में बहुत बात करते हैं वे फ़्लर्ट नहीं करते हैं. फैक्ट ये है कि एल्विश ने शो जीता और बेबिका और मैं टॉप 5 में थे. बिग बॉस एक बहुत ही फेयर शो है और ये बिल्कुल भी स्क्रिप्टेड नहीं है.’

 

 

ये भी पढ़ें- अजूनी एक्टर Shoaib Ibrahim ने दिखाया अपना शूज कलेक्शन, लिखा- …आज सबसे मुश्किल काम


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button