मनोरंजन

बहू के साथ खिलखिलाकर हंसती नज़र आईं पूजा देओल, उदास कहने वालों को बेटे करण देओल ने दिखाया सच

Connect News 24

Karan Deol Shares Pooja Deol’s Picture: सनी देओल (Sunny Deol) के बड़े बेटे करण देओल (Karn Deol) ने 18 जून को मुंबई में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्या (Drisha Acharya) संग शादी की थी. यह शादी दिन में हुई थी और शाम में फैमिली और फ्रेंड्स के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी. शादी, रिसेप्शन और प्री-वेडिंग फंक्शन से देओल परिवार की कई तस्वीरें सामने आई हैं, लेकिन लोगों की नजर सनी देओल की पत्नी पूजा पर पड़ी और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

दरअसल, शादी की  किसी भी तस्वीर में पूजा देओल हंसती हुई नजर नहीं आ रही थीं. इस पर लोगों ने कहना शुरू कर दिया था कि वह इस शादी से खुश नहीं हैं. साथ ही कुछ लोग तो यह भी कहने लगे थे कि पूजा डिप्रेशन की मरीज हैं. हालांकि उनके बेटे करण ने एक तस्वीर शेयर कर इन ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है.

 


करण ने शेयर की तस्वीर

करण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मां की एक हंसती हुई तस्वीर शेयर की है. दरअसल, यह तस्वीर द्रिशा की मम्मी चिमू आचार्या ने शेयर की थी. इस तस्वीर में पूजा देओल और द्रिशा साथ में बैठकर मुस्कुराती नजर आ रही हैं.

ट्रोल्स के निशाने पर आई थीं पूजा

पूजा की तस्वीर देखकर लोग कहने लगे थे कि वह उदास हैं, वह अपनी निजी जिंदगी में खुश नहीं हैं क्योंकि सनी संग उनके रिश्ते ठीक नहीं हैं. कुछ लोग सनी देओल और डिंपल कपाड़िया के अफेयर को पूजा की उदासी का कारण बता रहे थे. वहीं कुछ लोगों का कहना था कि पूजा अपने बेटे की शादी से खुश नहीं हैं.

कौन हैं पूजा

पूजा का असली नाम लिंडा है, सनी से शादी के बाद उन्होंने अपना नाम पूजा कर लिया था. पूजा का जन्म 21 सिंतबर, 1957 को लंदन में हुआ था. पूजा के पिता का नाम कृष्ण देव महल था, जो भारतीय थे. उनकी मम्मी का नाम जून सारा महल था, जो ब्रिटिश थीं. नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पूजा की मम्मी जून सारा ब्रिटिश रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं. पोर्टल के मुताबिक, सनी और पूजा बचपन के दोस्त थे. सनी ने कई सालों तक पूजा संग अपनी शादी को सीक्रेट रखा था.

यह भी पढ़ें: 

Shweta Tiwari की बाथरूम से तस्वीरें वायरल, पानी में भीगते हुए इस गेटअप में नज़र आईं एक्ट्रेस


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button