बरेली

बरेली में बिजली कटौती: भीषण गर्मी में दो लाख लोगों की उड़ी नींद, इधर-उधर टहलकर तो किसी ने कार में बिताई रात

Connect News 24

people suffering Due to power cut amid severe heat in Bareilly

इन्वर्टर की बैटरी लो होने के बाद परिवार ने गाड़ी में एसी चलाकर काटी रात
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली की सनराइज कॉलोनी, सुरेश शर्मा नगर में शनिवार रात नौ से दो बजे तक बिजली गुल रही। लोगों ने टहलकर रात बिताई। कुछ लोगों ने कार का एसी चलाकर उसमें ही रात बिताई। सुभाषनगर के वीर भट्टी में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से 300 परिवारों को दिनभर बिजली के साथ पानी के लिए भी तरसना पड़ा।

ओवरलोडिंग के चलते 10 से अधिक मोहल्लों में रात में दो बार कटौती हुई। इससे दो लाख लोगों की नींद खराब हुई। उपभोक्ताओं ने बताया कि जब से गर्मी बढ़ी है, न रात को चैन है न दिन में सुकून। लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। दोपहरी बिताने के लिए छांव तलाशनी पड़ती है।

14 जून से बढ़ी परेशानी 

लोड बढ़ने से 14 जून से शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। पारेषण से लेकर वितरण तक के सब स्टेशन ओवरलोड चल रहे हैं। सभी फीडर एक साथ नहीं चल पा रहे हैं। शाम 7 बजे जब हर परिवार को बिजली की जरूरत होती है, उसी समय फीडरवार कटौती शुरू हो जाती है। इसलिए 24 घंटे का औसत आधे शहर में पूरा नहीं हो रहा है।

ये भी पढ़ें- Weather News: दुविधा में मौसम विज्ञानी… हवा का रुख तय करेगा बरसेगी आग या पानी; लू का अलर्ट जारी

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button