मनोरंजन

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की मेहंदी सेरेमनी की तैयारियां शुरू, सामने आई वीडियो

Connect News 24

Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं. कपल 24 सितंबर को एक-दूसरे संग फेरे लेगा. शादी से पहले उनके प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए हैं. इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें परिणीति और राघव की मेहंदी सेरेमनी की तैयारियां होती दिखाई दे रही हैं.

बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे. 23 और 24 सितंबर को उनकी शादी के सभी फंक्शन होटल लीला पैलेस में होंगे. वहीं कपल की शादी की कुछ रस्में दिल्ली में भी की जाएंगी जिसमें से एक मेहंदी सेरेमनी है. परिणीति और राघव की मेहंदी सेरेमनी की तैयारियों का एक वीडियो भी सामने आया है.

24 सिंतबर को शादी के बंधन में बंधेंगे राघव-परिणीति
खबरों के मुताबिक राघव और परिणीति के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं. कपल ने इंटीमेट गेट-टुगेदर और अरदास-कीर्तन के साथ प्री-वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत कर दी है. ‘द लीला पैलेस’ में 24 सिंतबर को पंजाबी रीति-रिवाज के कपल शादी करेगा और 30 सिंतबर को ‘द ताज लेक’ पर रिसेप्शन पार्टी होगी. खबर ये भी है कि राघव चड्ढा शाही बोट से अपनी दुल्हनिया परिणीति चोपड़ा की बारात लेकर जाएंगे और बोट से ही उन्हें लेकर भी आएंगे.

‘R’ अक्षर की कैप पहने नजर आई थीं परिणीति 
बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया था जहां वे राघव के नाम के पहले अक्षर ‘R’ की कस्टमाइज्ड कैप पहने नजर आई थीं. फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आया था. वहीं परिणीति के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ में नजर आने वाली हैं. उनकी फिल्म 6 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी.

ये भी पढ़ें: ‘मेरे तो पसीने छूट गए…’ Kareena Kapoor के साथ Jaane Jaan के रोमांटिंक सीन पर बोले Vijay Varma, शेयर किया शूटिंग एक्सपीरियंस


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button