युवती पर बनाया धर्मांतरण का दबाव: शादी के बाद भी हरकतों से बाज नहीं आया शोहदा, सरेराह की ये करतूत

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं में शोहदे ने सरेराह एक युवती का रास्ता रोक लिया। उसके साथ छेड़खानी की और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। लोकलाज के कारण युवती खामोश रही, लेकिन शादी के बाद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसने फिर युवती के साथ छेड़खानी की। पीड़ित युवती ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मामला शहर के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाली एक युवती के अनुसार जब वह इंटर कॉलेज में पढ़ने जाती थी। तब चौधरी सराय मोहल्ले का आरोपी अदनान उसका पीछा करता था। कई बार उसको रास्ते में रोककर छेड़खानी की और उस पर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव भी बनाया था।
ये भी पढ़ें- बरेली में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर: सरकारी स्कूल की जमीन पर बना था मदरसा, प्रशासन ने कराया ध्वस्त
इस संबंध में उसने परिवार वालों से शिकायत की लेकिन आरोपी युवक के डर से उन्होंने पुलिस को शिकायत नहीं दी थी। इससे आरोपी के हौसले बढ़ते चले गए। इस बीच परिवार वालों ने उसकी शादी कर दी। युवती का कहना है कि 31 जुलाई को वह अपनी ससुराल से बाजार जा रही थी।


