मनोरंजन

रोडीज में अश्नीर ग्रोवर की एंट्री? फैंस हुए सरप्राइज, रिया चक्रवर्ती से लड़ते दिखे प्रिस नरूला

Connect News 24

Ashneer Grover In Roadies – Karm Y Kaand: फैंस लंबे समय से शो रोडीज का वेट कर रहे थे. जल्द ही ये इंतजार खत्म होगा. हाल ही में रोडीज का एक प्रोमो सामने आया है. शो के प्रोमो में कंटेस्टेंट्स का ऑक्शन होता दिखा और इसके लिए बुलाए गए अश्नीर ग्रोवर. प्रोमो में नए कंटेस्टेंट्स और कुछ नए एलिमेंट्स भी दिखे. जिसे देखकर लग रहा है कि इस बार का शो पहले से कहीं ज्यादा मसालेदार होने वाला है. 

अश्नीर ग्रोवर शो में एड करेंगे मजा, कंटेस्टेंट्स पर लगेगी बोली

शो के प्रोमो में सोनू सूद भी दिखाई दे रहे हैं जो कि इस नीलामी का भरपूर मजा उठाते दिखे. इससे पहले भी सोनू ने रिवील किया था कि इस बार के शो में ऑक्शन होगा जिससे कि कंटेस्टेंट्स अपनी अपनी गैंग्स में जा सकेंगे. कंटेस्टेंट् पर बिड्स लगेंगी. ऐसे में प्रोमो में रिया चक्रवर्ती अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट पर बिड लगाती भी दिखीं. इस दौरान शॉर्क टैंक 1 के अश्नीर ग्रोवर भी गैंग लीडर्स के साथ बैठे दिखाई दिए. तो वहीं शो में शिव ठाकरे भी नजर आ सकते हैं

रिया चक्रवर्ती से कैमरे के आगे भिड़े प्रिंस नरूला

प्रोमो में रिया चक्रवर्ती, गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला भी आपस में भिड़ते दिखे. शो के प्रोमो में रिया और प्रिंस एक टास्क के दौरान एक दूसरे से खटकते नजर आए. तो वहीं गौतम गुलाटी प्रिंस पर बरसते दिखे. इससे पता चल ही रहा है कि आने वाले दिनों में इस शो पर जून के महीने में काफी गर्मी बढ़ेगी.


जून में बढ़ने वाली है गर्मी

बता दें, स्टंट बेस्ड इस रिएलिटी शो का ये 19वां सीजन है. ऐसे में इस शो के मेकर्स से लेकर लीडर्स-कंटेस्टेंट्स और ऑडियंस बेहद एक्साइटेड हैं.इस बार शो में गैंग लीडर्स के तौर पर प्रिंस नरूला, रिया चक्रवर्ती और गौतम गुलाटी होंगे.शो में सुप्रीम पॉवर के साथ सोनू सूद नजर आएंगे. 3 जून से शो शुरू हो रहा है.

ये भी पढ़ें : Anupamaa Behind The Scene: डिंपल-समर की शादी के बीच ऐसे तैयारियां कर रहे बड़े लोग, देखें कांताबेन और लीला का नया अवतार


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button