मनोरंजन

जोनस ब्रदर्स कॉन्सर्ट में बैकस्टेज एक-दूसरे को किस करते नजर आए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

Connect News 24

Priyanka Chopra-Nick Jonas Kiss Backstage: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक-दूसरे के साथ अक्सर रोमांटिक पल शेयर करते नजर आते हैं. हाल ही में निक जोनस ने अपने भाईयों केविन और जो के साथ यांकी स्टेडियम में एक कॉन्सर्ट किया. जिसमें हबी को सपोर्ट करने प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची हुई थीं. इस कॉन्सर्ट के प्रियंका और निक के कई वीडियो वायरल हुए. अब हाल ही में इस कॉन्सर्ट का एक और वीडियो सामने आया है. जिसमें स्टेज के पीछे पिसी और निक एक-दूसरे से लिपलॉक करते नजर आ रहे हैं.

एक-दूसरे के साथ लिपलॉक करते नजर आए पिसी और निक
निक जोनस दूसरे दिन हुए कॉन्सर्ट के वीडियो भी सामने आए. जिसमें पिसी भी हबी को सपोर्ट करने पहुंची हुई थीं. प्रियंका इस इवेंट में निक जोनस के परफॉर्मेंस पर झूमती नजर आ रही थीं.  इसी दौरान वो स्टेज के पीछे चली गईं. अब पिसी और निक का एक क्लिप सामने आया है जिसमें ये लवेबल कपल एक-दूसरे से लिपलॉक करता नजर आ रहा है. इसके बाद प्रियंका निक को गले लगाती भी करती नजर आ रही हैं. कॉन्सर्ट में पिसी प्रियंका ने व्हाइट क्रॉप टॉप और मैचिंग स्कर्ट पहना के साथ ब्लू हील्स पेयर करके पहुंची थीं.


निक- प्रियंका की पूरी फैमिली थी कॉन्सर्ट में मौजूद
इन दौरान निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की पूरी फैमिली इस कॉन्सर्ट में मौजूद थी. जहां पिसी की मां मधु चोपड़ा निक का कॉन्सर्ट में शामिल हुईं तो वहीं निक के पिता डेनिस मिलर जोनास और केविन जोनास सीनियर भी इस कॉन्सर्ट का हिस्सा बने.


फैंस के लिए दिखा प्रियंका का प्यार
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा की कॉन्सर्ट में एंट्री लेते हुए वीडियो भी सामने आया था. इसमें एक्ट्रेस सिक्योरिटी गार्ड्स से घिरी नजर आ रही थीं. इस दौरान गार्ड्स फैंस को एक्ट्रेस से दूर करते देखा जा सकता है. इसपर प्रियंका गार्ड्स से कहती हैं- ‘टेक इट ईजी, इट्स ओके.’

यह भी पढ़ें: The Vaccine War Teaser: ‘द वैक्सीन वॉर’ का टीजर हुआ रिलीज, पल्लवी जोशी और नाना पाटेकर की दिखी खास झलक


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button