मनोरंजन

प्रियंका ने राघव का किया तिलक तो परिणीति को आई बहन की शादी की याद, शेयर की तस्वीर

Connect News 24

Parineeti Chopra Engagement: परीणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई के बाद से दोनों की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं. परीणीति के फैंस हो या राघव चड्ढा के समर्थक दोनों ही उनकी सगाई से काफी खुश हैं. 13 मई को दोनों ने दिल्ली में कपूरथला हाउस में सगाई की और इस दौरान जहां राघव चड्ढा की तरफ से आदित्य ठाकरे, अरविंद केजरीवाल, कपिल सिब्बल और भगवंत मान मौजूद रहे थे तो वहीं परीणीति की बहन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा  ने भी फंक्शन में जमकर भाग लिया. अब परीणीति ने सगाई के दौरान ली हुई अपनी और प्रियंका की फोटोज शेयर की हैं. 

परिणीति को अपनी सगाई के बाद प्रियंका की शादी की आई याद
परीणीति ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए इनकी तुलना प्रिंयका की शादी की फोटोज से किया है. पहली तस्वीर में परिणीति ने प्रियंका की हल्दी की रस्म के साथ अपनी सगाई की एक फोटो का कॉलाज शेयर किया है. इस कॉलाज में जहां साल 2018 में प्रियंका की हल्दी की रस्म के दौरान परीणीति निक जोनस को हल्दी लगाती दिखाई दे रही थीं तो वहीं 2023 में परीणीति की सगाई के दौरान प्रियंका राघव चड्ढा के माथे पर तिलक लगाती नजर आ रही हैं. 

परीणीति ने शेयर की अनसीन फोटोज
परीणीति चोपड़ा ने एक दूसरा कॉलाज भी शेयर किया है जिसमें परीणीति प्रियंका को गले लगाते दिखाई दे रही हैं. वहीं इसी कॉलाज की दूसरी फोटो में प्रियंका ने परीणीति को गले लगाया हुआ है. उस स्लाइड के साथ परीणीति ने लिखा ‘5 ईयर्स अपार्ट.’

बता दें कि इससे पहले परीणीति ने राघव चड्ढा के साथ अपनी सगाई की कई अनसीन फोटोज शेयर की थी. इन तस्वीरों में कभी परीणीति फैमिली के साथ पोज देती दिखाई दीं तो कभी दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आईं. एक फोटो  में तो परीणीति राघव चड्ढा के कंधे पर सिर रखकर रोती नजर आईं. वहीं एक और तस्वीर में राघव परिणीति को गले लगाते हुए नजर आए. इसके अलावा एक फोटो में परीणीति अपनी होने वाली सास और राघव की मां को किस करती भी दिखाई दीं. 

ये भी पढ़ें: Zeenat Aman ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के दिनों को किया याद, बिग बी की तारीफ में कही ये बात


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button