शाहजहाँपुर

शाहजहांपुर में प्रोफेसर हत्याकांड: दरोगा की पिस्टल छीनकर भागा आरोपी शाहबाज, एनकाउंटर में हुआ ढेर

Connect News 24

Shahbaz killed inencounter professor murder case in Shahjahanpur

अस्पताल के बाहर पुलिस अधिकारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटरा में आलोक हत्याकांड के बाद मौके से ही पकड़े गए शाहबाज को मंगलवार शाम पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। कटरा सीएचसी में मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश करने के लिए ले जाते समय वाहन धीमा होने पर आरोपी शाहबाज ने दरोगा का पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया। एनकाउंटर में पुलिस ने उसे मार गिराया। 

कटरा में सुबह आलोक गुप्ता की बेरहमी से हत्या के बाद पूरे कस्बे में लोगों में आक्रोश था। आईजी बरेली राकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे थे। तिलहर थाने में एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि लोगों ने मौके से ही आरोपी शाहबाज को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। शाहबाज कटरा के सराय मोहल्ले का रहने वाला था। 

एसपी ने बताया कि 23 जनवरी को मोहल्ला कायस्थान में सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सरताज खां की चाकू मारकर हत्या में शाहबाज का हाथ होने की पुष्टि हुई है। मंगलवार को कटरा थाने के दरोगा इतेश तोमर पुलिस टीम के साथ शाहबाज को लेकर कटरा सीएचसी पहुंचे। यहां पर उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 

एसपी ने बताया कि शाम होने के चलते न्यायिक अधिकारी से बात कर शाहबाज को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था। शाम करीब सात बजे लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटरा थाना क्षेत्र के गांव बतलइया के पास पुलिस वाहन के सामने अचानक गाय आ गई। 

ड्राइवर ने स्पीड धीमी की तो शाहबाज दरोगा इतेश तोमर की सरकारी पिस्टल छीनकर खेतों की ओर भाग गया। पुलिस वालों ने पीछा किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। दरोगा ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद कई पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और दोनों तरफ से फायरिंग हुई। गोली लगने से घायल हुए शाहबाज को लेकर पुलिस तिलहर सीएचसी पहुंची जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button