पीलीभीत

Pilibhit News: रेलवे के सात अंडरपास में भरा बारिश का पानी, निकलना दूभर

Connect News 24

Seven underpasses of railways filled with rain water, difficult to get out

बीसलपुर के गांव गंगानगर के पास ​स्थित रेलवे के अंडरपास में भरा बारिया का पानी । संवाद

बीसलपुर। विभागीय अनदेखी के चलते क्षेत्र में स्थित रेलवे के सभी सात अंडरपास में बारिश का पानी भरा है। इससे लोगों का निकलना दुश्वार हो गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं और और बच्चों को हो रही है। पानी भरा होने से हादसे की भी आशंका है।

चौसरा, गंगानगर, मिघौना, रुरिया, पकड़िया मंगली, जसोली और कासिमपुर गांवों के पास स्थित रेलवे के अंडरपास में बारिश का पानी भरा है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। ती-चार फुट पानी भरा होने से हादसे की भी आशंका बनी हुई है, लेकिन अब तक अंडरपास से पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं और बच्चों को हो रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार रेलवे के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अधिकारियों की अनदेखी से लोगों में रोष है। इस बाबत मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर के जन संपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही सभी अंडरपास में पानी निकलवा दिया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button