शाहजहांपुर में प्रोफेसर की हत्या: बदमाशों ने घर में घुसकर की वारदात, पत्नी समेत परिवार के छह लोग घायल

शिक्षक का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा में डकैती के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने मोहल्ला बाजार निवासी असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक गुप्ता (36) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उनके पिता सुधीर गुप्ता, भाई प्रशांत समेत छह लोगों को चाकू घोंपकर घायल कर दिया।
हत्याकांड के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। आईजी राकेश कुमार सिंह, एसपी अशोक मीणा ने मौका-मुआयना किया है। आलोक की पत्नी की तहरीर पर दो नामजद समेत करीब 10 बदमाशों के खिलाफ डकैती व हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शाहजहांपुर के एक कॉलेज में थे असिस्टेंट प्रोफेसर
व्यापारी सुधीर गुप्ता के पुत्र आलोक गुप्ता नेशनल हाईवे पर हाजी नगला गांव के पास सन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसे। आवाज सुनकर जगे आलोक को देखकर बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। चाकू के कई वार होने से वह जमीन पर लहूलुहान होकर गिर गए।
ये भी पढ़ें- यूपी: बरेली में दरोगा के बेटे ने साइबर थाना प्रभारी के बेटे पर किया जानलेवा हमला, 15 आरोपियों पर रिपोर्ट