Schools

राजस्थान बोर्ड 10वीं क्लास के नतीजे जल्द करेगा जारी, इस तरह कर पाएंगे चेक

Connect News 24

RBSE Rajasthan 10th Result 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जल्द ही 10वीं क्लास के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे. जो उम्मीदवार क्लास 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वह रिजल्ट आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर देख पाएंगे. इसके अलावा विद्यार्थी यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए भी नतीजे देख सकते हैं.

इस साल राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने क्लास 10 की परीक्षा 16 मार्च 2023 से 11 अप्रैल 2023 तक आयोजित की थी. ये परीक्षा सुबह 8.30 बजे से आयोजित की गई थी. 10वीं क्लास की परीक्षा के लिए करीब 10 लाख छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया था. साल 2022 में क्लास 10 की परीक्षा के नतीजे 13 जून को घोषित किए गए थे. इस परीक्षा में कुल 82.8% छात्र-छात्राएं पास हुए थे.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने क्लास 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे हाल ही में जारी किए हैं. 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 21 लाख 12 हजार 206 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था. 12वीं क्लास की कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा में कुल 96.60 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए थे. वहीं, साइंस स्ट्रीम में 95.65% विद्यार्थी सफल हुए थे. अधिक जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं. इसके अलावा विद्यार्थियों तक रिजल्ट की हर अपडेट सबसे पहले पहुंचाने के लिए ABP Live से जुड़े रहें

RBSE Rajasthan 10th Result 2023: ये हैं जरूरी वेबसाइट

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • rajresults.nic.in

RBSE Rajasthan 10th Result 2023: इस तरह चेक करें परिणाम

  • स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र सबसे पहले आरबीएसई की आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध आरबीएसई राजस्थान 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: फिर छात्र लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
  • स्टेप 4: अब छात्र का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
  • स्टेप 5: इसके बाद रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें.
  • स्टेप 6: फिर छात्र आगे की जरूरत के लिए परिणाम की एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें.

यह भी पढ़ें- ​DFCCIL Jobs 2023: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया में निकली 535 पद पर वैकेंसी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button