Schools

Rajasthan PTET परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

Connect News 24

Rajasthan PTET Admit Card 2023 Released: राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट या राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – ptetggtu.com. गोविंद गुरु ट्राइबल यूनिवर्सिटी ने एडमिट कार्ड रिलीज किए हैं. रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स इस वेबसाइट से बताए गए स्टेप्स फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि राजस्थान पीटीईटी 2023 प्रवेश परीक्षा का आयोजन 21 मई 2023 दिन रविवार को होना है.

कहां मिलेगा एडमिशन

पीटीईटी परीक्षा का आयोजन दो और चार साल के बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए किया जाता है. दो साल के बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए कैंडिडेट के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. जबकि चार साल के बीए बीएड या बीएससी बीएड कोर्स के लिए कैंडिडेट का 12वीं पास होना जरूरी है.

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी ptetggtu.com पर.
  • यहां आपको एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें. यानी 2 Year B.Ed Courses या 4 Year BA B.Ed/BSc B.Ed पर.
  • इसके बाद जो पेज खुले उस पर ‘Download Admit Card’ नाम के लिंक पर जाएं.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर अपने लॉगिन डिटेल डालें और सबमिट कर दें.
  • इतना करते ही आपका एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें.
  • ये आगे आपके काम आएगा.
  • परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जाएं.

दो साल के बीएड का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें. चार साल के बीएड का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं.

यह भी पढ़ें: CUET UG के लिए अंतिम समय में ऐसे करें तैयारी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button