मनोरंजन

राजकुमार राव अपनी पत्नी पत्रलेखा संग एंजॉय कर रहे थे रोमांटिक पल, फराह खान ने शेयर कर दी कपल की

Connect News 24

Rajkummar Rao- Patralekhaa Viral Video: राजकुमार राव बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने कई बार अपनी दमदार एक्टिंग स्किल से फैंस को हैरान किया है. वहीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर एक बहुत ही प्राइवेट पर्सनल हैं. राजकुमार ने एक्ट्रेस पत्रलेखा से शादी की है और उनकी केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है.  शुक्रवार को ये कपल रोमांटिक पल एन्जॉय कर रहे थे तभी हुमा कुरैशी और साकिब सलीम ने उन्हें टोक दिया. वहीं फराह खान ने इस मजेदार मोमेंट की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है जो अब वायरल हो गई है.

राजकुमार-पत्रलेखा के रोमांटिक पलों के बीच पैप बने साकिब-हुमा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में राजकुमार राव अपनी वाइफ पत्रलेखा को करीब से पकड़ हुए नजर आ रहे हैं और वे एक-दूसरे में खोए हुए हैं. कपल एक दूसरे से बातचीत में मशगूल नजर आए इन्होंने गर्मजोशी से एक दूसरे को गले भी लगाया. इसी दौरान भाई-बहन की जोड़ी हुमा कुरेशी और साकिब सलीम राजकुमार और पत्रलेखा के रोमांटिक पलों के बीच ‘पैप’ बन गए और इन्होंने अपने फोन कैमरों के साथ जोड़े के शानदार पल को रिकॉर्ड कर लिया.

बाद में जब हुमा और साकिब कपल के पास पहुंचे को राजकुमार और पत्रलेखा हैरान दिखे और जवाब में मुस्कुरा दिए. इस वीडियो को फराह खान ने अब अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. बता दें कि राजकुमार और पत्रलेखा की हुमा कुरेशी, साकिब सलीम और फराह खान के साथ बहुत गहरी दोस्ती थी.  शुक्रवार की रात पांचों मौज-मस्ती कर रहे थे.

 


राजकुमार राव वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव जल्द ही जाह्नवी कपूर के साथ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में नजर आएंगे. मिस्टर एंड मिसेज माही में काई पो चे एक्टर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाएंगे, जबकि जाह्नवी कपूर महिमा नाम के किरदार में नजर आएंगी. फाइनली इस फिल्म की रिलीज की तारीख मिल गई है. धर्मा प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया पर रिलीज की तारीख की अनाउंसमेंट करते हुए लिखा, “शरण शर्मा द्वारा निर्देशित, राजकुमार राव और जान्हवी कपूर स्टारर Mr And Mrs Mahi 15 मार्च, 2024 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ रही है! ज़ी स्टूडियोज और धर्मा प्रोडक्शंस प्रस्तुत करते हैं धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही. करण जौहर, ज़ी स्टूडियोज़, हीरू यश जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित.

इसके अलावा, उनकी झोली में कई दिलचस्प प्रोजेक्ट भी हैं. वह जल्द ही ‘स्त्री 2’ की शूटिंग शुरू करेंगे. उन्हें आखिरी बार राज एंड डीके की गन्स एंड गुलाब्स में देखा गया था.

ये भी पढ़ें: Jawan Box Office Collection Day 37: नेशनल सिनेमा डे पर फिर Jawan हुआ मालामाल, SRK की फिल्म ने 37वें दिन नया रिकॉर्ड किया अपने नाम, जानें- कलेक्शन


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button