मनोरंजन

लाल रंग का अबाया, हैवी नेकलेस के साथ राखी सावंत ने बदला अपना लुक, यूजर्स ने किया ट्रोल

Connect News 24

Rakhi Sawant In Abaya: राखी सावंत कभी अपनी पर्सनल लाइफ तो कभी अपने लुक को लेकर चर्चा का विषय बन जाती हैं. हाल ही में राखी मक्का मदीना से लौटी हैं. वहीं एक इवेंट के दौरान राखी लाल बुर्के में नजर आईं. इस लुक को देखकर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया. राखी का ये लुक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो को इंस्टा बॉलीवुड ने शेयर किया है.  

लाल रंग का अबाया, हैवी नेकलेस के साथ राखी सावंत ने बदला अपना लुक

बता दें राखी इस्लाम धर्म अपनाकर नया नाम फातिमा रख लिया है. लेटेस्ट वीडियो में उन्होंने अबाया पहना हुआ है और उनकी पूरी बॉडी कवर है. इस लुक में बस उनका चेहरा दिखाई दे रहा है. वह अवॉर्ड जीतने के बाद पत्रकारों से बात करती नजर आईं. उन्होंने कहा, “आदमी लोग करीब नहीं आना, ये अवॉर्ड बहुत बढ़िया है. सर में पड़ गया तो उड़ नहीं पाओगे. ये नारी शक्ति का अवॉर्ड है, कोई ढाई किलो का पंप और हाथ नहीं है”. 

 


 

राखी सावंत ने पैपराजी को अपने पीछे आने का इशारा करते हुए कहा, “किसने कहा कि औरत अबाया में खूबसूरत नहीं लगती, खासकर बॉलीवुड में मेरे पीछे आओ”. इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, “इसको खुला किसने छोड़ दिया?”, दूसरे ने लिखा “100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली”. वहीं एक व्यक्ति ने यह भी कमेंटि किया “राखी नहीं फातिमा बोलो” जैसा कि राखी ने दो दिन पहले लोगों से कहा था.

 

बता दें कि राखी हाल ही में अपना पहला उमरा करके लौटी हैं. इस साल की शुरुआत में आदिल खान दुर्रानी से शादी के समय उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया था. दोनों इस समय एक-दूसरे पर लगाए गए कई आरोपों को लेकर आमने-सामने हैं. वहीं आदिल ने राखी पर धोखा देने और झूठा फंसाने का आरोप लगाया है.

 

यह भी पढ़ें: Karan Kundrra की एक्स गर्लफ्रेंड Anusha Dandekar इस टीवी एक्टर को कर रही हैं डेट? फोटोज देख फैंस लगा रहे कयास


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button