मनोरंजन
रकुलप्रीत ने खास तस्वीरें शेयर कर बताया पर्दे तक पहुंचने का सफर, ऑडिशन से लेकर रिजेक्शन का किया
Rakulpreet On Her Journey: रकुलप्रीत बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उन्होंने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम किया है. हालंकि यहां तक उनके पहुंचने का सफर इतना आसान नहीं था. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने स्ट्रगल पर बात की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर कर बॉलीवुड तक पहुंचने और खुद में आए बदलावों पर बात की है. उन्होंने ऑडिशन, रिजेक्शन से लेकर असेप्टेंस तक की जर्नी बताई है.
बता दें कि भूमि पेडनेकर की फिल्म थैंक्यू फॉर कमिंग इसी साल 6 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है. फिल्म की रिलीज से पहले भूमि पेडनेकर और फिल्म की टीम ने मिलकर #ihavecomealongway चलाया है. जिसके तहत कई स्टार्स अपनी स्ट्रगल से भरी स्टोरी दूसरों के साथ शेयर कर रहे हैं. इसी कड़ी में रकुलप्रीत ने भी अपने संघर्ष की कहानी सुनाई है.