रामपुर

Rampur News: उत्कृष्ट कार्य के लिए शहर कोतवाल समेत 14 पुलिसकर्मी सम्मानित

Connect News 24

रामपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बेहतर कार्य करने के लिए शहर कोतवाल समेत 14 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में सम्मानित किया गया। इस दौरान ध्वजारोहण भी किया गया।पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल ने ध्वजारोहण कर सलामी दी साथ ही शहीदों का नमन किया। इसके बाद एसपी ने बेहतर कार्य के लिए पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न से मुख्य आरक्षी महफूज अली को सम्मानित किया। इसके साथ ही सराहनीय सेवा सम्मान से सर्विलांस सेल में तैनात मुख्य आरक्षी टीकाराम को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा शहर कोतवाल गजेंद्रपाल त्यागी, शहर कोतवाली के एसएसआई अमर सिंह राठौर, अजीमनगर थाने के मुख्य आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार, सैफनी के मुख्य आरक्षी आदेश कुमार, आरक्षी चालक महेश कुमार को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ठ रिस्पांस टाइम बनाए रखने के लिए यूपी-112 के उप निरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार, मुख्य आरक्षी चालक रुपेश कुमार, प्रिन्स कुमार, कांस्टेबल चालक सुनील कुमार, मुख्य आरक्षी इमरान खान, कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल चालक धर्मेन्द्र कुमार को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मिलक के हरसूनगल गांव निवासी गौरव कश्यप को भी सम्मातिन किया। गौरव ने 31 जुलाई को सड़क दुर्घटना की सूचना दी थी, जिस पर पीआरवी द्वारा तत्काल कार्यवाही की गई थी। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में पौधरोपण भी किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button