रामपुर

Rampur News: युवती से जबरदस्ती शादी करने के इरादे से घर में घुसा युवक

Connect News 24

शाहबाद। होने वाले पति की मौजूदगी में एक युवक जबरदस्ती युवती से शादी करने के इरादे से घर में घुस गया। घर में घुसने का विरोध करने पर युवती के साथ छेड़खानी की । इस दौरान होने वाले पति की भी पिटाई कर दी गई। पुलिस ने नामजद समेत दस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

दरअसल शाहबाद कस्बे के एक मोहल्ले निवासी युवती ने सैफनी के मोहल्ला कोठी निवासी साजिद समेत 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें आरोप है कि 13 मई को साढ़े छह बजे युवती का युवती के होने वाली शादी के लिए ससुराल के लोग आए हुए थे। आरोप है कि उसी दौरान उपरोक्त आरोपी साजिद और नौ अज्ञात लोग युवती के घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपी युवक, युवती को जबरदस्ती खींचकर ले जाने लगा। इसका विरोध युवती के होने वाले पति ने किया। आरोप है कि विरोध करने पर युवती के होने वाले पति के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि युवती को खींचकर उसके साथ आरोपी ने छेड़खानी की है। शादी नही करने पर आरोपी युवक ने युवती को धमकी दी है। बाद में आरोपी होने वाले पति को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित युवती ने मुख्यारोपी समेत दस के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 452, 354 क, 323 और 506 में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button