Rampur News: ऑनलाइन पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर साढ़े चार हजार ठगने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 10 Dec 2023 01:28 AM IST
भोट। भोट कस्बा निवासी अलाउद्दीन की कस्बे में मेन चौराहे के पास कास्मेटिक की दुकान है। दुकान स्वामी ने बताया कि उसकी दुकान में हार भी बनाए जाते हैं। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे दो व्यक्ति उसकी दुकान में आए और दो हार समेत चार हजार पांच सौ रुपये का सामान खरीदा। इसके बाद दोनों व्यक्तियों ने अपने आप को थाना क्षेत्र के ही खूंटाखेड़ा निवासी बताते हुए अपने करंट एकाउंट से एक लाख रुपये से कम लेनदेन न होने का हवाला देते हुए उसका मोबाइल ले लिया। मोबाइल फोन से चार हजार पांच सौ रुपये उसके खाते में ट्रांसफर किये जाने का मैसेज दिखाया तथा अपना मोबाइल नम्बर देते हुए दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।बैंक का सर्वर डाउन होने के कारण वह अपना खाता चैक नहीं कर पाया। शनिवार दोपहर बाद उसने अपना खाता चैक किया और शुक्रवार को खाते में किसी भी प्रकार की ट्रांजक्शन न पाये जाने पर उसके होश उड़ गए। उसे आनलाइन पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर ठगी किये जाने की जानकारी हुई। पीड़ित दुकान शनिवार शाम को थाने पहुंचा और मामले की तहरीर दी।