Rampur News: झारखंड के सांसद के खिलाफ भाजपाइयों का प्रदर्शन
रामपुर। आयकर विभाग के छापों में झारखंड के सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों से करोड़ों रुपये बरामद होने के मामले में भाजपाइयों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया,जिसमें राज्यपाल से इस मामले में कार्रवाई की मांग की।भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू के नेतृत्व में भाजपाई कलेक्ट्रेट पहुंचे,जहां उन्होंने कांग्रेस सांसद के विरुद्ध नारे लगाते हुए कांग्रेस के भ्रष्टाचारियों एवं घोटालों बाजों की कड़ी भर्त्सना एवं निंदा करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने जनता के धन का दुरुपयोग करने वाले संसद पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। झारखंड के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में कहा कि कांग्रेस के झारखंड से राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से इनकम टैक्स के छापे में तीन सौ करोड रुपए की नगदी बरामद हुआ है। कांग्रेस का भ्रष्टाचार के प्रति मोह एवं उसके सांसदों द्वारा बड़े पैमाने पर जनता के धन के भ्रष्टाचार की खुली मिसाल है। कांग्रेस की नियत एवं नीति सदैव से भ्रष्टाचार एवं जनता के धन के दुरुपयोग की रही है उनके तमाम सांसद इस प्रकार के भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाते रहे हैं। जनता के धन के घोटाले में इस प्रकार से दुरुपयोग का भारतीय जनता पार्टी घोर भर्त्सना एवं निंदा करती है। ऐसे भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग भी करती है। इस मौके पर प्रेम शंकर पांडे,राजीव मांगलिक, जगपाल सिंह यादव, अनुज सक्सेना, मोहन लोधी, विकास दीक्षित, अवधेश शर्मा, दिनेश शर्मा, राजू शर्मा, प्रभात अग्रवाल, देवेश गुप्ता, कमल सक्सेना, पीयूष प्रकाश सक्सेना, अंकुश सक्सैना, अर्जित सक्सेना, आशु गुप्ता, अश्वनी चौहान, आदि उपस्थित रहे।