रामपुर

Rampur News: हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Sun, 10 Dec 2023 01:30 AM IST

बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार प्रेमपाल (30) मौत हो गई। जबकि हादसे में बाइक पर ही सवार प्रेमपाल का साथी सोनू निवासी ग्राम जटपुरा का मजरा थाना अजीमनगर घायल हो गया।

अजीम नगर थाना क्षेत्र के ग्राम जटपुरा का मजरा निवासी अशोक कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका भाई प्रेमपाल शुक्रवार शाम के समय रुद्रपुर से बाइक से घर आ रहा था। उसके साथ बाइक पर ही उसका गांव निवासी दोस्त सोनू भी बैठा था। नैनीताल हाईवे पर ईसानगर पुलिस चौकी क्षेत्र में पारस ढाबे के पास प्रेमपाल अपनी बाइक में थैला बांध रहा था। इस दौरान एक कार के चालक ने लापरवाही से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर ईसानगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन दोनों को रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्रेमपाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अशोक कुमार की ओर से अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। शीघ्र ही कार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button