रामपुर

Rampur News: कावंड़ियों के खानपान से लेकर सुरक्षा तक हर मोर्चे पर प्रशासन अलर्ट

Connect News 24

रामपुर।श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन की ओर से विशेष तैयारियां शुरू कर दी गयी है। इसके लिए उच्चाधिकारियों के साथ हुई प्रशासन की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक हुई। जिसमें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि चार जुलाई से 31 अगस्त तक श्रावण मास मनाया जाएगा। जिसमें कावड़ यात्रा निकाली जाएगी। जबकि शिवरात्रि का मुख्य त्योहार 15 से 16 जुुुलाई को मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई, प्रकाश एवं शुद्ध पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था समय से सुनिश्चित की जाए। साथ ही अधिशासी अभियंतर लोनिवि के सभी अधिशासी अधिकारी, नगर निकाय कावड़ यात्रा के मार्गों में उचित स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाने एवं यदि गढ्ढे हो तो ठीक करना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी को निर्देशित किया कि कांवड यात्रा के मार्गों पर यदि किसी वृक्ष की शाखा आदि नीची हो एवं भांग, गुलहक के पेड़, पौधे आदि हो तो उनको हटवाते हुए साफ-सफाई व्यवस्था करेंगे।

जिला पंचायत राज अधिकारी कॉवड़ यात्रा के पदयात्रा मार्गों की भी व्यापक रूप से प्रतिदिन सफाई कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त मंदिरों के आसपास पान, बीडी, गुटका एवं मादक पदार्थों को भी प्रतिबंधित किया जाए। कहा कि सभी क्षेत्राधिकारी, उपजिला मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्रों के तहतश्रावण मास में कांवड़ यात्रा पर सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकाल के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी जायेगी। कानून व्यवस्थ को दुरूस्त रखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया के माध्यम से नजर रखी जाएगी।कहा कि सभी मजिस्ट्रेट कांवड़ियों को पहचान पत्र रखने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके अलवाा ओवरलोड वाहनों की आवाजाही न होने के लिए परिहवन विभाग को निर्देश दिए। कहा कि कांवड यात्रा में कावड़ियों के हर पांचकिलोमीटर पर रुकने के लिए शिविरों के साथ ही इलाज की सुविधा प्रदान की जाए। कहा कि पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य चिकित्साधिकारी कांवड़ मार्ग पर दंगा निरोधक उपकरण सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन, एंबुलेस, अग्निशमन अस्पताल आदि की पर्याप्त व्यवस्था करेंगे। इसके अलावा अन्य निर्देशों के साथ इसको सफल बनाने के लिए निर्देश दिए हैं। इस दौरा जिले के सभी अधिकारी मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button