बदायूं
Budaun News: जल्द भव्य रूप लेगा बिल्सी का पंचायती जैन मंदिर
बिल्सी। जल्द ही यहां स्थित जैन मंदिर को भव्य रूप दिया जाएगा। इसके लिए मंदिर के जीर्णोद्धार को 12 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा।
नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में छुल्लक रत्न श्री विशंक सागर महाराज व भरत सागर महाराज ने बिल्सी के पंचायती जैन मंदिर का बारीकी से परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जैन मंदिर जैन समाज की प्राचीन धरोहर है। काफी वर्षों पूर्व इस मंदिर का निर्माण हुआ है जो वर्तमान में काफी जीर्णशीर्ण स्थिति में है, जल्द ही इसका जीर्णोद्धार किया जाएगा। इस मौके पर मृगांक कुमार जैन, स्पर्श जैन, प्रशांत जैन, अनिल जैन सोनी, सुनील जैन, रेखा जैन, ममता जैन आदि मौजूद रहे। संवाद