Pilibhit News: योग दिवस पर हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भगवान दास रहे विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:44 AM IST
पीलीभीत। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को लखनऊ में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पीलीभीत के अनुदेशक भगवानदास को विजेता घोषित किया गया। उन्हें 23 जून को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा।
ललौरीखेड़ा विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शारीरिक शिक्षा अनुदेशक भगवान दास ने 21 जून को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। जनपद से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी के रूप में भगवानदास को जिला कमेटी ने चयनित कर भेजा था। प्रतियोगिता में भगवान दास को विजेता घोषित किया गया। इससे पहले अनुदेशक भगवान दास ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक की योग प्रतियोगिता में अव्वल रहे थे। संवाद