रामपुर

Rampur News: बूंदाबांदी के बाद चली हवाओं ने बढ़ाई ठंड

Connect News 24

रामपुर। दिसंबर माह की शुरुआत से मौसम सर्द होने लगा है। रविवार रात में हुई बूंदाबांदी के बाद सोमवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की धूप निकली। घने बादल छाने के साथ दिन भी कुछ जगह बूंदाबांदी भी हुई। सर्द हवाओं ने आमजन को सर्दी का अहसास कराया। घरों से बाहर निकले लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए।

सोमवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय कोहरा छाया रहा। इसके चलते वाहन लाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए। सुबह से छाए बादलों से लोगों को बारिश होने की आशंका रही, लेकिन पूरे दिन सूरज व बादलों के बीच आंख-मिचौली का खेल चला। दोपहर दो बजे करीब आसमान में घने बादल छा गए और हवाएं चलीं। शाम को कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button