रामपुर

Rampur News: ट्रेनों का रूट बदलने से बसों में बढ़ी भीड़

Connect News 24

रामपुर। स्टेशन के यार्ड में मालगाड़ी के दौ वैगन बेपटरी होने के बाद दिल्ली-लखनऊ रूट और काठगोदाम रूट पर ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। इसके चलते तमाम ट्रेनों को बदले मार्ग से गुजारा गया। इससे अपनी यात्रा के लिए स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। जब उनकी ट्रेन स्टेशन पर नहीं आई तो उन्होंने निजी वाहनों और रोडवेज बसों का सहारा लिया। इससे बस अड्डे पर भीड़ बढ़ गई।

रामपुर रेलवे स्टेशन रविवार रात मालगाड़ी के दो वैगन बेपटरी हो गए थे। इसके बाद से ट्रेनों का संचालन बिगड़ गया था। रात से ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया। इसको लेकर रात 11 बजे से यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रेनों का रूट डायवर्जन होने से खासकर लखनऊ और दिल्ली के यात्रियों को काफी दिक्कतें हुई। स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को पता चला कि उनकी ट्रेन स्टेशन नहीं आएगी। इसके बाद उन्होंने ट्रेन को मुरादाबाद से पकड़ने की कोशिश की। इसके चलते रोडवेज बस अड्डे पर भीड़ बढ़ गई।

बोले यात्री :

रेलवे स्टेशन पर आए थे। मुझे बाहर जाना था, लेकिन पता चला कि ट्रेन नहीं आएगी। अब मुरादाबाद से ट्रेन पकड़ेंगे।

-राजू रस्तोगी

लंबे सफर के लिए ट्रेन सबसे बेहतर होती है। अब रोडवेज का सफर महंगा भी है ओर दिक्कतें भी हैं। इसलिए ट्रेन से जाना था, लेकिन स्टेशन पहुंचने पर पता चला कि ट्रेन नहीं आएगी।

-वेद प्रकाश

उज्जैन जाना था, लेकिन रेल यातायात बंद होने से परेशानी उठानी पड़ी। अब बस से मुरादाबाद जाएंगे और वहां से ट्रेन पकड़ेंगे। -इंदू शर्मा


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button