रामपुर

Rampur News: चार घंटे बंद रहा रेल संचालन, दोपहर तक धीमी गति से गुजरीं ट्रेनें

Connect News 24

रामपुर/मुरादाबाद। रामपुर स्टेशन के पास रविवार रात मालगाड़ी के दो वैगन बेपटरी होने से चार घंटे रेल संचालन ठप रहा। घटना रविवार रात 10:10 बजे हुई थी। इससे अप व डाउन दोनों लाइनें प्रभावित हो गई थीं। इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात 1:50 बजे अप लाइन व 215 बजे डाउन लाइन क्लियर कर दी। बरेली की ओर रात 1:50 बजे पहली ट्रेन जनता एक्सप्रेस गुजरी।

इसे 10 किमी. प्रति घंटा की गति से निकाला गया। वहीं मुरादाबाद की ओर देर रात 2:15 बजे पहली ट्रेन (15274) सत्याग्रह एक्सप्रेस 10 किमी. प्रति घंआ की गति से निकाली गई। इंजीनियरिंग व परिचायन विभाग ने अपना काम चार घंटे में पूरा कर लिया, लेकिन सिग्नल ठीक होने में 16 घंटे लग गए। इस कारण सोमवार दोपहर तीन बजे तक ट्रेनें धीमी गति से ही गुजरीं।

लखनऊ मेल, अवध असम, श्रमजीवी समेत कई ट्रेनों को मेमो के जरिए 10 से 20 किमी प्रति घंटे की गति से ही चलाया गया। 16 घंटे तक यात्रियों ने ट्रेनें लेट होने के कारण परेशानी झेली। कई ट्रेनों में भीड़ होने के कारण यात्री शौचालय जाने के लिए भी परेशान रहे। छोटे बच्चों व महिलाओं को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।

पटरी से उतरने के बाद 500 मीटर खिसके वैगन

रविवार रात 10:10 बजे मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतर गए और मालगाड़ी स्लीपर तोड़ते हुए करीब 500 मीटर तक आगे निकल गई। गार्ड व ड्राइवर ने किसी तरह गाड़ी को रोका। ट्रैक पर ज्यादा नुकसान होने के कारण मरम्मत में चार घंटे लग गए। परिचालन, इंजीनियर, संरक्षा, कैरिज एंड वैगन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। जीआरपी व आरपीएफ के अधिकारियों ने भी टीम के साथ मौका मुआयना किया।

डीआरएम ने बैठाई मामले की जांच

डीआरएम ने मालगाड़ी के वैगन डिरेल होने के मामले में जांच बैठा दी है। इंजीनियरिंग, कैरिज एंड वैगन व संरक्षा विभाग के अधिकारियों को इसमें लगाया गया है। अधिकारियों ने मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मालगाड़ी के ड्राइवर, गार्ड, सिग्नल व इंजीनियरिंग टीम के बयान दर्ज किए जाने हैं। शुरुआती जांच में पटरी की खराबी को कारण माना जा रहा है। हालांकि सही कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

ये ट्रेनें हुईं परिवर्तित

14206 -अयोध्या एक्सप्रेस-मुरादाबाद से चंदौसी होकर गुजरी।

13020-बाघ एक्सप्रेस -लालकुआं से बरेली होकर गुजरी।

15013-रानीखेत एक्सप्रेस-काशीपुर से लालकुआं-काठगोदाम होकर गुजरी।

14119-देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस-काशीपुर से लालकुआं-काठगोदाम होकर गुजरी।

15014-रानीखेत एक्सप्रेस-काशीपुर से लालकुआं-काठगोदाम होकर गुजरी।

14120-काठगोदाम एक्सप्रेस-काशीपुर से लालकुआं-काठगोदाम होकर गुजरी।

14120-देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस को मुरादाबाद-काशीपुर-लालकुआं होकर चलाया गया।

12040-नई दिल्ली-काठगोदाम एक्सप्रेस को मुरादाबाद-काशीपुर-लालकुआं होकर चलाया गया।

15036-संपर्क क्रांति-लालकुआं-काशीपुर से बरेली के रास्ते चलाई गई।

05331-सीवान एक्सप्रेस स्पेशल-लालकुआं काशीपुर के रास्ते चलाई गई।

13020-बाघ एक्सप्रेस-लालकुआं-बरेली के रास्ते चलाई गई।

14119-देहरादून एक्सप्रेस मुरादाबाद-लालकुआं-काशीपुर के रास्ते चलाई गई।

15014-रानीखेत एक्सप्रेस लालकुआं से काशीपुर के रास्ते चलाई गई।

15013-जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस मुरादाबाद-काशीपुर-लालकुआं के रास्ते चलाई गई

13019-हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस लालकुआं-बरेली-इज्जतनगर के रास्ते चलाई गई।


रविवार रात 10:10 मालगाड़ी का चौथा व पांचवा वैगन पटरी से उतर गया था। देर रात 1:50 बजे अप लाइन व 2:15 बजे डाउन लाइन से ट्रेनें धीमी गति से गुजरने लगीं। सिग्नल व्यवस्था बहाल होने में सोमवार दोपहर के चीन बज गए। इसके बाद ट्रेनें अपनी गति से गुजरीं।

– सुधीर सिंह, सीनियर डीसीएम


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button