रामपुर

Rampur News: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक घायल

Connect News 24

रामपुर। मिलक में गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली की ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसा सोमवार की सुबह नगर के नेशनल हाईवे स्थित भैरों बाबा मंदिर के समीप हुआ। क्षेत्र के ग्राम लोहा पट्टी भोलानाथ निवासी सोनू ट्रैक्टर-ट्रॉली से हाईवे पर लगे गन्ने केंद्र पर जा रहा था। इसी दौरान सामने आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर ट्रैक्टर-ट्राॅली को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया। सोनू का नगर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button